छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बुधवार की रात अपने दोस्त को घर छोड़ने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पर बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने जानलेवा हमला कर दिया. घायल युवक का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है. घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं में आक्रोश बना हुआ है. बता दें कि घायल युवक सुमित श्रीवास्तव नगर पालिका उपाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव का भतीजा है. घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधायक प्रतिनिधि शिशिर श्रीवास्तव ने कहा की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करें यदि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेगी.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2PmU81A