छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में मंगलवार को दिल्ली की डिजिटल इनफार्मेशन फाउंडेशन संस्था द्वारा कॉलेज के छात्र-छात्राओं को वाट्सएप के माध्यम से होने वाली अफवाह और इसके वायरल होने वाले खतरे (दंगे) के बारे मे जानकारी दी गई. संस्था द्वारा फेक न्यूज़ का चलन वाट्सएप में वायरल होने से देश को होने वाले खतरों के बारे मे बताया गया. साथ ही यह भी बताया गया कि बिना मैसेज पढ़े फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए. साथ ही नये युवा मतदाताओ को नये ईवीएम मशीन से वोट डालने के तरीके वीवीपीएटी (VVPAT) से कैसे अपने दिये वोट को कंफर्म करने के बारे मे अवगत कराया गया. यह कार्यक्रम वाट्सएप मे हिंसा और गलत जानकारी रोकने के लिए जिला पुलिस प्रशासन ने आयोजित किया था.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2PA32cP