बीजेपी ने बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ के 77 प्रत्याशियों के नाम दिल्ली में घोषित कर दिए हैं. कोरबा जिले की चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा होने के बाद दावेदारों के समर्थकों ने आतिशबाजी के साथ एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की. कोरबा विधानसभा से सांसद डॉ. बंशीलाल महतो के पुत्र विकास महतो पर पार्टी ने दाव लगाया है. वहीं रामपुर विधानसभा से बीजेपी के कद्दावर नेता पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है. कटघोरा से लखन लाल देवांगन को दूसरी बार मौका दिया है. वहीं पाली-तानाखार विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट से चार बार से विधायक रह चुके राम दयाल उइके पर भी बीजेपी ने प्रवेश के बाद दाव लगाया है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Cvu7tX
0 Comments
Post a Comment