छत्तीसगढ़ में लाल आतंक को खत्म करने के लिए पुलिस और सीआरपीएफ जवान लगातार ऑपरेशन प्रहार 4 चला रहे हैं. वहीं इस बीच माओवादियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए अपना मुखिया बदल दिया, तो वहीं आगामी 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक जनमुक्ति छापामार सेना यानी पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) दिवस मनाने और युद्ध तेज करने का ऐलान किया है. माओवादियों ने पोस्टर लगाकर माओवाद गतिविधियां तेज करने कहा है. कांकेर, बस्तर के कई हिस्सो में माओवादियों ने 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाने और जनयुद्ध तेज करनेे का ऐलान कर दिया है, लेकिन राज्य के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भी अपनी कमर कस ली है. माओवादी साल भर का कैलेंडर एक साथ जारी करते हैं. यह उनकी रणनीति का हिस्सा है. नक्सल ऑपरेशन के डीजी डी. एम. अवस्थी का कहना है कि ऑपरेशन निरंतर जारी रहेगा, लेकिन माओवादी मुख्यधारा में वापस आए यही अधिकारी चाहते हैं.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2re7Xpd