छत्तीसगढ़ में सीमेंट की आपूर्ति और दाम को लेकर सियासत तेज हो गई है. सत्तादल और विपक्ष दोनों ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. राज्य में पिछले डे़ढ महीने से सीमेंट के दाम और आपूर्ति को लेकर सवाल उठते रहे है. पहले तो अचानक ही दाम 60 से 70 रुपए प्रति बोरी बढ़ा दिए गए. बवाल मचा तो प्रति बोरी 30 से 40 रुपए कम किये गये. लेकिन अब आपूर्ति को लेकर ही दिक्कत होने लगी है. पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं होने पर निर्माण कार्य प्रभावित होने के दावे किये जा रहे है. विपक्षी दल बीजेपी इसके लिए सत्तादल कांग्रेस को जिम्मेदार मान रही है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2YBUB54
0 Comments
Post a Comment