जांजगीर. नगर पंचायत खरौद में पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए शिवसेना ने कार्यालय नगर पंचायत खरौद पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यालय के सामने बैठ कर नगर में पीने की पानी के समस्या को लेकर तत्काल निराकरण करने की मांग करने लगे। नगर पंचायत में कुल 15 वार्ड हैं।
जिसमें वार्ड क्रमांक 03, 04, 05, 06, 07, 08, 10, 11, 12, 13 सहित नगर में पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे नगरवासियों को पीने की पानी के लिए बहुंत परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सभी वार्डों में हैंड पंप लगाया गया है, परंतु नगर पंचायत द्वारा हैंडपंपों की मरम्मत नहीं करवाई जाती। जिसकी वजह से अधिकांश हैंडपंप खराब पड़ी हुई है।
नगर पंचायत द्वारा टैंकरों की व्यवस्था भी नहीं की जाती। सुबह शाम चलने वाली टेप नल सप्ताह में 3 दिन सही तरीके से चलती है। कभी टंकी की मोटर खराब, तो कभी बिजली बंद के कारण नगर में पानी सप्लाई नहीं होती। कई वार्डों में ऐसा देखा गया है कि हैंड पंप लगी हुई है, उसी के बाजू में दो-दो हैंड पंप नगर पंचायत द्वारा लगा दी गई है। मरम्मत के अभाव में तीनों हैंड पंप बंद पढ़ा हुआ है।
नगर में लगभग 50 से अधिक हैंड पंप है, जिसे सुधार की जरूरत है। वार्ड क्रमांक 10 में मनोरंजन यादव, मधुप मिश्रा, रामभरोस सिदार इन तीनों व्यक्तियों ने सरकारी हैंड पंप को अपने निजी उपयोग के लिए अपने कब्जे में कर लिया गया है। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की जरूरत है। तहसीलदार पामगढ़ के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।
उक्त प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेंद्र आदित्य, धनंजय रात्रे, राजा सोनी, सौरभ, संजय केसरवानी, हरीश नोनिया, ओम प्रकाश, अमर आदित्य, कमलेश, गजेंद्र, कुणाल यादव, गोवर्धन कर्ष, नीलम यादव, मनीषा, सैला, वृंदा, कुसुम, सरोजिनी, अन्य शिवसैनिक सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Wxo6aH
via IFTTT
0 Comments
Post a Comment