जांजगीर-चांपा. राज्य में कांग्रेस की सरकार ने कर्जमाफी का घोषण किया था। जिससे पहले किस्त में कुछ किसानों का कर्जमाफी हुआ था। बहुत से किसानों का कर्जमाफी नहीं हो पाया था। वे किसान इधर-उध भटक रहे थे। उनको बैंक में ऋण होने की वजह से ऋण मिल नहीं पा रहा था। जिससे खेती किसानी सहित शादी में उनको परेशानी हो रही थी। क्योकि किसान एकमात्र आय का साधन खेती किसानी ही होता है। अब सरकारी ने ७९ हजार ८६० किसानों का ऋण दूसरा किस्त में माफ कर दिया है।
जिले के किसानों को खेती-किसानी के लिए जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक से लिए गए अल्प कालीन ऋण निरंतर सताए जा रहे थे। कर्ज के कारण वे दोबारा कर्ज नहीं ले पा रहे थे। जिसके कारण उनके खेती-किसानी का कार्य ठीक से नहीं हो पा रहा था। ऐसे समय में प्रदेश सरकारी ने जिले के 79 हजार 860 किसानों के 304 करोड़ 74 लाख 73 हजार से अधिक राशि का अल्पकालीन ऋण माफ कर उनके चेहरों में नई मुस्कान ला दी है। अब वे निश्चिंत होकर अपने खेती-किसानी का कार्य मेें लग गये हैं। उनके द्वारा अपने जरूरतों की पूर्ति किया जा रहा है। इसके अलावा ऋण माफी से वे अपने बेटे-बेटियों की पढ़ाई के लिए बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने अल्पकालीन ऋण माफी योजना जांजगीर-चांपा जिले के 79 हजार 860 किसानों के लिए वरदान साबित हुआ। ये किसान जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के 18 बैंक शाखाओं से 304 करोड़ 74 लाख से अधिक की अल्पकालीन ऋण प्राप्त किये थे। किसानों को ऋण माफी का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

किसानों को नहीं मिल पा रहा था ऋण
किसानों को सेवा सहकारी बैंक से बिना ब्याज में ऋण दिया जाता है। जिसमें शर्त रहती है कि कोई बकाया न रहे। इधर किसान पिछले साल बैंक से ऋण लिए थे। जिसको सरकारी द्वारा माफ करने की घोषणा तो कर दी गई थी। लेकिन ऋण माफ नहीं हो पाया था। इधर किसान शादी सहित खेती किसानी के लिए ऋण लेना चाह रहे थे। किसानों को बैंक द्वारा नो ड्यूज मांगा जा रहा था। जो किसानों के पास उपलब्ध ही नहीं था। ऐसे में किसानों को कर्ज नहीं मिल पा रहा था। अब चुकता हो जाने से किसान दूबारा बैंक से कर्ज ले सकते है।

कितने किसानों का कितना ऋण हुआ माफ
जांजगीर शाखा के 6 हजार 654 किसानों के 24 करोड़ 50 लाख 81 हजार 936 रुपए, नवागढ़ शाखा के 1 हजार 751 किसानों के 6 करोड़ 55 लाख 70 हजार 955 रुपए, शिवरीनारायण शाखा के 2 हजार 728 किसानों को 9 करोड़ 57 लाख 79 हजार 936 रुपए, मुलमुला शाखा के 2 हजार 506 किसानों के 8 करोड़ 20 लाख 77 हजार 737 रुपए, पामगढ़ शाखा के 10 हजार 248 किसानों के 35 करोड़ 16 लाख 41 हजार 040 रुपए, अकलतरा शाखा के 5 हजार 562 किसानों के 17 करोड़ 18 लाख 45 हजार 683 रुपए, बलौदा शाखा के 3 हजार 894 किसानों के 14 करोड़ 8 लाख 84 हजार 624 रुपए, चांपा शाखा के 4 हजार 361 किसानों 14 करोड़ 9 लाख 5 हजार 431 रुपए, बम्हनीडीह शाखा के 2 हजार 704 किसानों के 9 करोड़ 52 लाख 34 हजार 124 रुपए और बाराद्वार शाखा के 5 हजार 158 किसानों के 15 करोड़ 91 लाख 56 हजार 144 रूपये की राशि माफ किया गया। जैजैपुर के 6 हजार 12 किसानों के 23 करोड़ 79 लाख 2 हजार 331 रुपए, बिर्रा शाखा के 1 हजार 700 किसानों के 5 करोड़ 63 लाख 2 हजार 813 रुपए, हसौद शाखा के 1 हजार 892 किसानों के 4 करोड़ 90 लाख 62 हजार 174 रुपए, मालखरौदा शाखा के 5 हजार 33 किसानों के 18 करोड़ 91 लाख 81 हजार 352 रुपए, छपोरा शाखा के 1 हजार 663 किसानों के 8 करोड़ 4 लाख 98 हजार 945 रुपए, सक्ती के 7 हजार 251 किसानों के 30 करोड़ 20 लाख 49 हजार 49 रुपए, डभरा शाखा के 7 हजार 367 किसानों के 46 करोड़ 91 लाख 91 हजार 369 रुपए और बैंक शाखा चन्द्रपुर के 3 हजार 376 किसानों के 11 करोड़ 51 लाख 8 हजार 330 रूपये की राशि का ऋण माफ किया गया।

वर्जन
जिले में ७९ हजार ८६० किसानों का ३०४ करोड़ ७४ लाख रुपए का ऋणमाफी कर दिया गया है। किसानों को ऋणमाफी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया है। अब किसान दूबारा बैंक से कर्ज भी ले सकते है।
कमल सिंह ठाकुर, नोडल अधिकारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2YTQd1m
via IFTTT