छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर व्यापारियों में भी खुशी की लहर है. ऐसे में व्यापारियों ने भी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है. एटी ज्वेलर्स के चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीत की ढेरों बधाई दी है. साथ ही उम्मीद जताई है कि उनकी तकलीफों को प्रदेश में आई नई सरकार बखूबी समझेगी. व्यापारियों ने भी माना है कि जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी थी. तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि 15 सालों से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी. ऐसे में यहां लोगों को इस बार नई सरकार के आने का इंतजार था.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QrnwsO
0 Comments
Post a Comment