जांजगीर-चांपा. जांजगीर में पत्रिका द्वारा हमराह कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 7.30 बजे हाईस्कूल मैदान में किया गया। हाईस्कूल मैदान जाकर विभिन्न क्लब के युवाओं, छात्राओं और महिलाओं ने स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा की। इसके अलावा लोकसभा में मतदान की भूमिका पर बात की गई। लोगों ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने की शपथ ली। सभी ने चुनाव में अपने वोट के दायित्व को समझा और शत प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

Read More : खेती किसानी के साथ-साथ धनेश्वरी ने एक गाय से डेयरी का शुरू किया कारोबार, आज तीस गायों का पालन कर ले रही अच्छी आमदनी

इस दौरान तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह क्षत्री ने पत्रिका के मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम की सराहना करते हुआ कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के इस पर्व में शत प्रतिशत मतदान करें। ताकि देश में एक स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना हो और सच्चा व्यक्ति लोकसभा तक पहुंचे। इसी तरह लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के ललित सिंह ने कहा कि पत्रिका की यह पहले सराहनीय है। मतदाता जागरूक होंगे तो देश में स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होगा। इस दौरान व्याख्याता दिनेश चतुर्वेदी, एचआर बर्मन, नैला निवासी अशोक शर्मा, राणा सिंह राजपूत, जयप्रकाश राठौर, दुर्गेश सिंह, प्रवीण कहरा, रामखिलावन भारद्वाज, देवेश यादव, राजेश राठौर एवं उनकी क्रिकेट टीम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2D4ZGub
via IFTTT