दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk) अक्सर ही बयानबाजी से पीछे नहीं हटते। समय-समय पर एलन उन चीज़ों या लोगों के बारे में बयानबाजी करते रहते हैं जिन्हें वह पसंद नहीं करते। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक एलन ने पिछले साल 27 अक्टूबर को 44 बिलियन डॉलर्स में ट्विटर (Twitter) भी खरीद लिया था। ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिविटी भी बढ़ गई। एलन अक्सर ही ट्विटर पर उन चीज़ों या लोगों पर निशाना साधते हैं जिन्हें वह पसंद नहीं करते। हाल ही में एलन ने वॉट्सऐप (WhatsApp) पर निशाना साधा।
वॉट्सऐप पर नहीं कर सकते भरोसा
वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाला मैसेजिंग ऐप है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल चैटिंग के लिए करते हैं। पर एलन इसे पसंद नहीं करते। हाल ही में एलन ने वॉट्सऐप पर निशाना साधा। ट्विटर पर एक यूज़र, जो ट्विटर इंजीनियर है, ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि जब वह सो रहा था तब से वॉट्सऐप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है और उसके उठने के बाद भी वॉट्सऐप माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है। यूज़र ने इस पर सवाल उठाया। एलन ने इस ट्वीट को कोट करते हुए लिखा, "वॉट्सऐप पर भरोसा नहीं कर सकते।"
यह भी पढ़ें- अनचाहे कॉल्स और एसएमएस से अब मिलेगा छुटकारा, TRAI का बड़ा कदम
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/s90bex5
via IFTTT
0 Comments
Post a Comment