छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने रमन का चश्मा वीडियो निकालकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. वहीं इस पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का कहना है कि 6 महीने पहले ही उन्होंने भूपेश का चश्मा निकाला था. वहीं प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने रमन का चश्मा वीडियो पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना नंबर चेक कराना चाहिए. बता दें कि रमन के चश्मे के जरिए कांग्रेस ने विकास को लेकर सत्तापक्ष पर कटाक्ष किया है. दरअसल, इस वीडियों में दिखाया गया है कि चश्मे को पहनकर गांव भी शहर दिखता है, जहां विकास हो रहा है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2pRt3t2