छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के बाद रायपुर जिले की 7 विधानसभा सीटों के चुनाव के बाद ईवीएम मशीनों को बुधवार को सील कर दिया गया है. गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां इन मशीनों को रखा गया है. कलेक्टर बसव राजू, निर्वाचन अधिकारी, आब्जर्वर और राजनीतिक दलों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को सील किया गया है, जो सीधे आगामी 11 दिसंबर को मतगणना के दिन ही खुलेगा. बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ईवीएम मशीनों को सील कर स्ट्रांग रूम में रखा गया है. स्ट्रांग रूम को सील करने के समय तमाम प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2zjuLs2