छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में इस साल फसल परिवर्तन की कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं. किसानों ने दलहन-तिलहन की फसल लेने से साफ इंकार कर दिया है. कृषि विभाग की लाख समझाइश के बाद भी किसानों पर कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है. ये स्थिति बीते साल के उस कड़वे अनुभव के कारण बनी है, जिसमें प्रशासन ने सख्ती से किसानों को धान की जगह दलहन-तिलहन की फसल लेने के लिए मजबूर किया था. अब किसान सरकार के झांसे में नहीं आना चाहते और परंपरागत धान की फसल ही लेने का इरादा कर चुके हैं. वहीं सरकार इस पर भी नियंत्रण करना चाहती है, लेकिन एक बार धोखा खा चुके किसानों को अब फिर से समझा पाना थोड़ा मुश्किल है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2TSIf6U
0 Comments
Post a Comment