छत्तीसगढ़ में कवर्धा का नवीन बाजार अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है. नगर पालिका की उदासीनता और लापरवाही के चलते व्यापारियों के साथ-साथ आमजन भी परेशान हैं. जमीन पर कीचड़ और गंदगी के बीच आज भी ये बाजार लगता है. स्थायी जगह नहीं मिलने के कारण फुटकर सब्जी व्यापारी सड़क पर अपनी दुकान लगाते हैं. पालिका पिछले 15 सालों से नवीन बाजार के निर्माण और व्यवस्थापन में लगी है. बावजूद इसके अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है. पानी की तरह करोड़ों रुपए बहा दिए गए और नतीजा सून्य है. ऐसे में पालिका के उदासीन रवैये से लोगों में काफी नाराजगी है. वहीं पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी जल्द ही निपटारा कर लेने का आश्वासन दिया है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Ayq9yb
0 Comments
Post a Comment