छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया रायपुर पहुंचे. रायपुर एयरपोर्ट पर पुनिया का कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया. पुनिया ने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सुनामी है और हर विधानसभा क्षेत्र से जीत की रिपोर्ट मिली है. पुनिया ने प्रत्याशियों की बैठक के संबंध में कहा कि इसमें जहां मतगणना के दिन बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया जाएगा, वहीं इस बात की भी जानकारी ली जाएगी कि किसने पार्टी के लिए सहयोग किया या किसने गड्ढा किया.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2E20jGV
0 Comments
Post a Comment