छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 का परिणाम 11 दिसंबर को घोषित होगा, जिसे लेकर जिला निर्वाचन ने पूरी तैयारी कर ली है. सूरजपुर जिले के पर्री स्थित आईटीआई भवन को स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहां सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगा. सूरजपुर के प्रेमनगर, भटगांव और प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में 14-14 टेबल लगाए गए हैं. इसके साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए 2-2 टेबल और टेबुलेशन के लिए एक टेबल लगाया गया है. इसे लेकर सुरक्षा के लिए कड़ी व्यवस्था भी की गई है. गौरतलब है कि जिले के तीनो विधानसभा के लिए 711 मतदान केंद्रों में मतदान संपन्न कराया गया था. वहीं तीनों विधानसभा से बीजेपी, कांग्रेस, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस समेत कुल 44 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनका परिणाम ईवीएम में कैद, जो कल खुलेगा.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2RNOE1N
0 Comments
Post a Comment