छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चिकन-मटन मार्केट में फैली बेतरतीब गंदगी और उससे आती बदबू ने लोगों की नाक में दम कर दिया है. जिला मुख्यालय के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड से लगे हुए चिकन-मटन मार्केट में हर रोज सैकड़ों ग्राहक चिकन-मटन खरीदने आते हैं. चिकन मटन मार्केट के साथ ही सब्जी मार्केट भी लगा हुआ है. वहीं चिकन-मटन मार्केट की सफाई का जिम्मा नगर पालिका का है, लेकिन नगर पालिका के सफाई कर्मचारी मार्केट की सफाई नहीं करते. बता दें कि चिकन मटन व्यापारी सारे वेस्ट को मार्केट के पास में ही फेंक देते हैं, जिनसे कुछ दिनों में सड़कर गंदी बदबू आने लगती है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2Gw4gFY