छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पुलिस फोर्स ने भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. पहले चरण में 18 विधानसभा की सीटों के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है. इसके लिए पुलिस फोर्स ने अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है. सुरक्षा के लिहाज से करीब 150 पैरामिलिट्री फोर्स की कंपनियां भी तैनात की जा रही हैं. मामले की जानकारी नक्सल ऑपरेशन के डीजी डी. एम. अवस्थी ने दी है. मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतेजाम किए जा रहे हैं. ऐसे में माओवादी क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के लिए विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने की बड़ी चुनौती रहेगी, लेकिन सुरक्षाबलों ने अपनी कमर कस ली है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2CtRwNm
0 Comments
Post a Comment