छत्तीसगढ़ पीएससी में कवर्धा के गोविंद राम पाटिल ने दूसरा स्थान हासिल किया है. डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन होकर गोविंद ने जिले को गौरवान्वित किया है. गोविंद की इस सफलता पर उनका पूरा परिवार और मित्र सभी बेहद खुश हैं. हालांकि उन्हें खुद अपनी इस सफलता पर विश्वास नहीं हो रहा है. गोविंद का लक्ष्य तो सिर्फ डिप्टी कलेक्टर बनना ही था, लेकिन सोचा नहीं था कि दूसरा स्थान आएगा. बता दें कि अभी वह कवर्धा में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी कर रहा है. गोविंद के पिता रोसेलाल पटेल शिक्षक हैं, जो बोड़ला विकासखंड के गांव मोतिमपुर के रहने वाले हैं. गोविंद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरू और दोस्तों को दिया है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2B1DIY1