छत्तीसगढ़ में सीडी कांड पर बयानबाजियों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है. दरअसल, अंबिकापुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस से सवाल किया है कि वे किस मुंह से लोगों के बीच जाएंगे. इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रभारी पी. एल. पुनिया ने कहा कि बीजेपी का तोता यानी सीबीआई की रिपोर्ट में बीजेपी नेता की बीजेपी नेता ही द्वारा पैसे लेकर कथित सीडी बनाना सिद्ध हुआ है. इससे यह तय है कि बीजेपी ही सीडी की गंदी राजनीति कर रही है. पुनिया ने कहा कि सीबीआई की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि बीजेपी ने एक-दूसरे के खिलाफ और आपसी लड़ाई की सीडी खुद बीजेपी ने बनाई और इसे स्वीकार भी किया है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2QQ8top
0 Comments
Post a Comment