जांजगीर. भारत स्काउट गाइड शैक्षणिक जिला सक्ती द्वारा आयोजित शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड में पंडित परशुराम संस्कृतिक भवन के सभागार में जिला रैली एवं एनुअल केमपुरी का समापन 27 जनवरी को नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं टीआई एमपी टंडन की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
इस दौरान एसडीओपी अमित पटेल उपस्थित होकर स्काउट गाइड के बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ लार्ड बेडेन पावेल, भारत माता के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन तथा अतिथियों को स्कार्फ लगाकर एवं प्रार्थना तथा स्वागत के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों में नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीआई एमपी टंडन ने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के शिविरों में आने से बच्चों को अनुशासन एवं स्काउटिंग गतिविधियों की जानकारी होती है। बच्चों को स्काउट के प्रति निष्ठा के साथ रहना चाहिए नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने भारत स्काउट गाइड के कार्यो में आने वाले समय में भी हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। स्काउट गाइड को स्मृति चिन्ह भी प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मेहबूब खान ने सभी स्काउट के बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए स्काउटिंग गतिविधियों को शिक्षा के साथ साथ आवश्यक बताया। भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त कन्हैया गोयल एवं जिला उपाध्यक्ष मांगेराम अग्रवाल ने कहा कि भारत स्काउट गाइड द्वारा प्रथम बार सक्ती जिले में शैक्षणिक जिला बनने के पश्चात रैली का आयोजन हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2HKBAK6
via IFTTT
0 Comments
Post a Comment