जयप्रकाश नायक छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कलेरक्टोरेट में शासकीय वाहन चालक हैं. पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए इन्होंने अपने एक माह का वेतन सीआरपीएफ के नाम कर दिया. इन्होंने चेक के माध्यम से कलेक्टर को यह राशि सीआरपीएफ के लिए डोनेट कर दी. जयप्रकाश की मंशा बस इतनी है कि देश के लिए अपने स्तर पर जो भी अधिकतम कर सकते है उन्होंने कर दिया. इसके साथ ही उनका कहना है कि जब वे इतने छोटे कर्मचारी होकर एक माह का अपना वेतन दे सकते है तो इससे बाकी लोगों को भी प्रेरणा लेना चाहिए.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2U8J23x