जांजगीर-चांपा. खोखरा रोड में सड़क के दोनो ओर ट्रकों की पार्किंग ने राहगीरों की मुसीबतें बढ़ा दी थी। कालेज होने से हमेशा छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता था। इसकी खबर पत्रिका ने प्रमुखता से २५ मार्च के अंक में प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस विभाग ने संज्ञान लिया और बेतरतीब खड़ी ट्रकों को पत्रिका के सुझाए गए स्थान पर खड़ी की जा रही है। अब छात्र-छात्राओं सहित आवागमन करने वालों को बस स्टेंड के बाद खोखरा रोड में कोई परेशानी नहीं होगी।
जिला मुख्यालय के खोखरा रोड टीसीएल कालेज व अनुसुचित जाति कन्या छात्रावास के ठीक सामने सड़क की दूसरी ओर कृषि उपज मंडी है। हर दिन सुबह से देर रात तक यहां ट्रकों का जमावड़ा रहता था। बस स्टेंड के आगे खोखरा मोड़ से मुनुंद मोड़ तक सड़क में दोनो ट्रकों की लंबी लाइनें लगी रहती थी। बचे बीच की जगह में भी ट्रक घुस जाते है। जिससे लोगों को आने जाने में भारी परेशानी होती है। कभी-कभी तो नजारा और खतरनाक रहता था, सड़क के दोनो ओर ट्रक और बीच में भी ट्रकों का आना होता था। ऐसे में २४ को एक ग्रामीण ट्रक के चपेट में आ गया था। जो बाल-बाल बच गया था। केरा रोड में वेयर हाऊस का गोदाम है। आगे एफसीआई गोदाम और उसके आगे धान संग्रहण केन्द्र है। इसी मार्ग में आगे मुनुंद रोड में दो राइस मिल और धान रखने के लिए सरकारी गोदाम भी बनाया गया है। जिसके कारण हमेशा ओवरलोड ट्रकों का जमावड़ा लगा रहता है। यमदूत बनकर खड़े ऐसे ट्रकों से डरकर आना जाना हो रहा है। भारी वाहनों के कारण यह रोड डेंजर जोन बनता जा रहा थी। इसकी २५ मार्च की अंक पत्रिका से प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। जिस पर एसपी पारून माथुर ने संज्ञान लिया और पत्रिका के सुझाए स्थान पर सभी ट्रकों को खड़ी किया जा रहा है।
अब ट्रक यहां हो रही खड़ी
पुलिस द्वारा सड़क पर खड़ी ट्रक को आसपास खाली स्थान पर खड़ी किया जा रहा है। खोखरा रोड में श्रम विभाग के बगल खाली जगह, टीसीएल कालेज व बस स्टेंड में ट्रकों को खड़ी किया जा रहा है। अब ट्रक आपको मेन रोड में कहीं भी खड़ी नहीं मिलेगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HUFAqr
via IFTTT
0 Comments
Post a Comment