Chhattisgarh Election Result 2018, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के परिणाम कुछ ही देर में आना शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रत्याशी नागा साधु दिगंबर जनकपुरी महाराज मतगणना केंद्र पर पहुंच गए हैं. जनकपुरी महाराज ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता उन्हें वोट देगी और वे जरूर जीतेंगे. उन्होंने कहा कि वो जनता के कल्याण के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं. उन्होंने कहा कि वे शिक्षा, शराबबंदी और गौहत्या जैसे मुद्दों को लेकर मैदान में आए हैं और जनता उन्हें जरूर समर्थन देगी. नागा साधु जनकपुरी महाराज ने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2C2fQEG
0 Comments
Post a Comment