जांजगीर-चांपा. बिर्रा थानांतर्गत ग्राम तालदेवरी के चौराहा के पास सोमवार 12 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार पिता पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक में सवार एक महिला व एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल में लोगों की भीड़ जुट गई है। मुआवजे की मांग को लेकर लोग चक्काजाम कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बिर्रा थाना प्रभारी आरके तोड़े ने बताया कि लखाली निवासी महादेव चंद्रा पिता विशाल चंद्रा अपने परिवार के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने बिर्रा की ओर जा रहा था। सोमवार की सुबह 12 बजे बाइक में चार लोग सवार होकर बिर्रा थाना क्षेत्र के तालदेवरी के पास पहुंचे थे और वे चौराहे के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे महादेव चंद्रा व उसकी सात साल की बेटी परी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी व एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

तालदेवरी के पास की घटना

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2V7yvoK
via IFTTT