देश की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के मंथन के बाद निकलकर आये प्रत्याशी को भाजपा के संगठन पर भरोसा नहीं है, दूसरी पार्टी के वोट बैंक पर सेंध मारकर जीत का दावा किया जा रहा है. भाजपा ने पूर्व विधायक और रमन केबिनेट में मंत्री रहे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा सीट से चौथी बार टिकट दिया है. कृष्णमूर्ति बांधी का कहना है कि जीत का सेहरा बसपा के वोट बैंक पर सेंध लगाकर ही बांध पाएगा भाजपा. बांधी ने पिछली हार और जीत के सवाल पर कहा कि 2008 की तुलना में जनाधार 10 हज़ार बढ़ा है लेकिन बसपा का वोट 2008 में 29 हज़ार से घटकर 11 हज़ार हो गया. बाकि वोट का ध्रुवीकरण हो गया जो हार का बहुत बड़ा कारण रहा. हालांकि कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया इस बार मौका मिलने पर 30 हज़ार वोट से जीत का दावा कर रहे है. बहरहाल अब देखना होगा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे और बसपा के गठबंधन के बाद मस्तूरी विधानसभा सीट में बसपा के वोटबैंक पर सेंधमारी कर बीजेपी प्रत्याशी को जीत हासिल करने में सफलता मिलती हैं या जनता किसी अन्य चेहरे पर भरोशा जताती है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2ySXSBC
0 Comments
Post a Comment