छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले का शिकार हुए बीएसएफ के घायल जवानों को बुधवार को रायपुर लाया गया. 4 घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि एक जवान की हेड इंजरी है, वहीं अंदरूनी चोटें भी आईं हैं. गौरतलब हो कि बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षाबल के जवानों को निशाना बनाया है. नक्सलियों ने इस बार जवानों को ले जा रहे एक ट्रक को निशाना बनाते हुए महादेव घाट इलाके में IED ब्लास्ट किया. इस विस्फोट में बीएसएफ के 4, डीआरजी के एक जवान के अलावा एक आम नागरिक भी घायल हो गया है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2K1B8V5