रायपुर, 25 मई (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने पांच शक्तिशाली बारूदी सुरंगें बरामद की हैं। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के केसकाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत उपरचंदेली और खालीचंदेली गांव के करीब सुरक्षा बलों ने पांच कूकर के भीतर बंद 10 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों द्वारा क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने की सूचना मिलने के बाद डीआरजी, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया।

from छत्तीसगढ़ Chhattisgarh News, Chhattisgarh News in Hindi, छत्तीसगढ़ समाचा, खबरें http://bit.ly/30I1Ytv