जांजगीर-चांपा. पत्रिका द्वारा हमराह कार्यक्रम का आयोजन रविवार की सुबह 7 बजे जांजगीर के बिसाहू दास महंत उद्यान में किया गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के होनहार छात्र आयुश दरियानी ने शहर के लोगों को योग व्यायाम के गुर सिखाए। शहर के युवाओं द्वारा स्वास्थ्य संबंधित विषयों पर चर्चा की व योग व्यायाम किए। इसके अलावा योग व्यायाम के विभिन्न तरीकों व खेलों के बारीकियों को जाना परखा और खेल का लुत्फ उठाया। पत्रिका के हमराह कार्यक्रम में शामिल हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद अग्रवाल, प्रभात राठौर, संजय अग्रवाल ने सराहना करते हुआ कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोग सुबह उठें और मॉर्निंग वाक के माध्यम से अपना शरीर स्वस्थ्य रखें। उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में लू से बचने के लिए धूप में न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है। कर्ष ने बताया कि गर्मी के दिनों में ज्यादा से ज्यादा छाछ, दही व मौसमी फलों का सेवन करें। इससे शरीर में काफी अच्छा प्रभाव पड़ता है। वरिष्ठ पत्रकार सीताराम नायक ने कहा कि पत्रिका की यह पहल सराहनीय है। लोगों के प्रति स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाना गर्व की बात है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2K2dH09
via IFTTT