जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक मंडल (माशिमं) ने पूरक परीक्षा 2019 के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। दसवीं की परीक्षा पांच से 15 जुलाई तक होगी । बारहवीं की परीक्षा पांच से 18 जुलाई तक तथा बारहवीं वोकेशनल बोर्ड की परीक्षा पांच से 15 जुलाई और डिप्लोमा इन एजुकेशन प्रथव वर्ष की परीक्षा पांच से 22 जुलाई तक होगी। परीक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेंगी। आवेदन 27 मई से 10 जून तक और विलंब शुल्क 550 रुपये के साथ 11 से 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस बार दसवीं में २४५६ परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता मिली है। इसी तरह बारहवीं के २६८४ परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में फेल या पूरक आए छात्र-छात्राओं के लिए पूरक-अवसर परीक्षा में फिर मौका मिलेगा।

फेल वालों के लिए भी अवसर
फेल विद्यार्थी निराश होने के बजाय जून में क्रेडिट योजना के तहत दोबारा परीक्षा दे सकते हैं। जिन परीक्षार्थियों ने दो विषय में परीक्षा पास कर ली है, उन्हें अन्य विषयों में पास होने के लिए अगले साल की मुख्य परीक्षा का इंतजार नहीं करना होगा। दो से अधिक विषयों में फेल छात्र भी आवेदन कर सकेंगे।

दसवीं और बारहवीं का पहला पर्चा भाषा का
दसवीं का टाइम टेबल : माशिमं की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार दसवीं का पहला पर्चा पांच जुलाई को प्रथम भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू का होगा। दूसरा छह जुलाई को सामाजिक विज्ञान, तीसरा आठ जुलाई को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी, चौथा नौ जुलाई को गणित, पांचवां 10 जुलाई को तृतीय भाषा में संस्कृत, मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, छठवां 11 जुलाई को व्यावसायिक पाठ्यक्रम, इसी तरह 12 जुलाई को विज्ञान, 13 जुलाई को द्वितीय भाषा और तृतीय भाषा के तौर पर हिन्दी और 15 जुलाई को दिव्यांगों के लिए संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग की परीक्षा होगी।
12वीं का टाइम टेबल: बारहवीं के टाइम टेबल के अनुसार पांच जुलाई को गणित और नवीन पाठ्यक्रम का गणित, छह जुलाई को प्रथम भाषा विशिष्ट हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी, उर्दू, आठ जुलाई को भूगोल, नौ जुलाई को भारतीय संगीत, ड्राइंग एंड डिजाइनिंग, डांसिंग, स्टेनो टायपिंग आदि , 10 जुलाई को पर्यावरण सिर्फ क्रेडिट योजना वालों के लिए, 11 जुलाई को इतिहास, भौतिकी, एलीमेंट्स ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट, 12 जुलाई को कम्प्यूटर एप्लीकेशन, 13 जुलाई को अर्थशास्त्र, जीवविज्ञान, एप्लाइड इकोनॉमिक्स एंड कामार्शियल ज्योग्राफी, नवीन पाठ्यक्रम में जीवविज्ञान और अर्थशास्त्र, 15 जुलाई को द्वितीय भाषा में सामान्य हिंदी , अंग्रेजी व अन्य, 16 जुलाई को राजनीति विज्ञान, रसायन , बुक कीपिंग अन्य , 17 जुलाई को संस्कृत और 18 जुलाई को वाणिज्यिक गणित की परीक्षा होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/30LVPfR
via IFTTT