बलरामपुर जिले के रघुनाथ नगर में पुलिस ने 34,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. दोनों आरोपी बाजार में मछली लेने गए थे, मछली लेने के बाद आरोपी ने मछली व्यपारी को दो हजार के नकली नोट दिए व्यपारी नें संदेह होने पर पुलिस को फोन कर दिया. शिकायत मिलने पर पहुंची पुलिस नें आरोपी को पकड़ कर पूछताछ की तो उसके पास से 2000 के कुल 13 नोट और 500 रुपये के 17 नकली नोट मिले. बताया जा रहा है कि दो अन्य आरोपी भी इस मामले में संलिप्त है , पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2yaEEYH