छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मतदान के दिन और पहले अलग-अलग जगहों से अवैध शराब जब्त की गई. जिसमे कलार तराई में 5 पेटी, अरौद में 10 पेटी और बिरिझार में 192 पव्वा देसी शराब शामिल है. तीनों ही जब्ती किसी न किसी भाजपा नेता के घर या बाड़ी से मिली थी. इस बात में किसी को कोई शक नहीं की ये शराब चुनावी थी और मतदाताओं को लुभाने के लिए इस्तेमाल होनी थी और ये भी साफ है कि इन चुनावों में जम कर शराब का इस्तेमाल हुआ है. बहरहाल तीनों ही मामलों में अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम किया गया. अब भाजपा के विपक्षी दल पुलिस और प्रशाशन पर पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप लगा रहे है. भाजपा इसे अपने खिलाफ विरोधियों की साजिश बता रही है तो प्रशासन अभी भी जांच जारी रहने का हवाला दे रही है. चुनाव खत्म हो जाने के वाद भी चुनावी शराब मुद्दा बना हुआ है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2qVE39k