छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के संजारी बालोद विधानसभा में जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार भैयाराम सिन्हा ने बीजेपी उम्मीदवार प्रीतम साहू को 30 हजार 433 वोटों से हराकर विजय हासिल की थी. इसके बाद से बीजेपी अपनी इस खोई हुई सीट को हासिल करने के लिए लगातार एकजुट होकर कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के बीच पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी देते नजर आए. वहीं बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की मानें तो क्षेत्र के जनता ने जिन उम्मीदों से कांग्रेस के उम्मीदवार को पिछले चुनाव में चुनकर सामने लाए थे. जनता की एक भी समस्या का समाधान विधायक द्वारा नहीं किया गया. ज्यादातर समय विधायक का विवादों में ही निकलने की बात कही जा रही है. वहीं भाजपाइयों ने बताया कि क्षेत्र में जितने भी विकासकार्य हुए हैं वह प्रदेश सरकार द्वारा कोई जाने की बात कही.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2OZFSj8
0 Comments
Post a Comment