शिवरीनारायण. शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में पटेल समाज के शाकंभरी महोत्सव पर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने मंच से लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई।

छत्तीसगढ़ में पहली बार छत्तीसगढ़वासियों की सरकार बनी है। आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक संसाधनो का सदुपयोग कर छत्तीसगढ़ को आगे ले जाना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी। छत्तीसगढ़ की चार पहचान नरवा, गरुवा, घुरवा आउ बाड़ी के माध्यम से लोगों के जीवन मे बदलाव लाने का काम हमारी सरकार करने जा रही है। छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी के द्वारा हर स्तर पर परिवर्तन दिखेगा।

उक्त बातें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में आयोजित पटेल समाज के शाकम्भरी महोत्सव के मंच से कही। शाकम्भरी महोत्सव में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की माता बहनों को उज्जवला की जरूरत नही पड़ेगी। हम हर घर को घर के घुरवा से बायो गैस बनाने का प्लांट लगा कर देंगे। इससे माता बहनें भोजन पका सकेंगी।

Video- शाकंभरी महोत्सव पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लोगों को मंच से ये कहा...

उक्त बातें प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण मेला ग्राउंड में आयोजित पटेल समाज के शाकम्भरी महोत्सव के मंच से कही। शाकम्भरी महोत्सव में उपस्थित विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए बघेल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की माता बहनों को उज्जवला की जरूरत नही पड़ेगी। हम हर घर को घर के घुरवा से बायो गैस बनाने का प्लांट लगा कर देंगे। इससे माता बहनें भोजन पका सकेंगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DGKrrZ
via IFTTT