जांजगीर-चांपा. जिले में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। जिले के शिक्षक शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। कहीं स्कूलों का ताला ही नहीं खुल रहा है। तो कहीं स्कूल के शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाए ठंड में धूप का आनंद उठा रहे हैं।
इस बात का खुलासा तब हुआ जब शिक्षा अधिकारियों ने स्कूलों का दौरा किया। बलौदा ब्लाक के एबीईओ अर्जुन सिंह क्षत्री ने शुक्रवार को जब बराईनपारा घुठिया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया तब स्कूल में ताला लटका हुआ पाया। प्रधानपाठक अजय कुमार प्रधान की पड़ताल की गई तब पता चला कि वे आते हैं, लेकिन रजिस्टर में दस्तखत कर चले जाते हैं।
इसके पूर्व भी जब एबीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया था तब वे स्कूल बंद पाया था। इस कारण प्रधान पाठक को नोटिस दिया गया था। प्रधान पाठक को फोन पर सूचना देकर बुलाया गया तब वे विद्यालय जरूर पहुंचे, लेकिन वे नशे की हालत में पाए गए। उनकी वेशभूषा भी एक शिक्षक की तरह नहीं थी और मानो ऐसा लग रहा था कि वे कहीं सड़क पर गिरे पड़े थे। एबीईओ ने उन्हें नोटिस देकर जवाब मांगा है।
Read More : ट्रैक्टर में ले जा रहे थे अवैध इमारती लकड़ी, जांच में पकड़ाया
जावलपुर में धूप ताप रहे थे स्टॉफ के लोग
सबसे बदतर स्थिति सांसद आदर्श ग्राम जावलपुर की है। जावलपुर स्कूल में पत्रिका की टीम ने दो दिन पहले मौका मुआयना किया तब स्कूल के सारे के सारे शिक्षिक शिक्षिका ठंड में धूप तापते नजर आए। पत्रिका ने जब शिक्षिकाओं से पढ़ाई कराने के बजाए धूप तापने के संबंध में सवाल जवाब किया तब पूरा स्टॉफ उल्टा बिफर पड़े। ऐसा नहीं है कि इस दौरान स्कूल में भोजनावकाश था। इस दौरान क्लास लगी हुई थी और पूरा स्टाफ स्कूल के बाहर बैठे थे। ऐसे में स्कूल की पढ़ाई का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पहले भी मिल चुका है नोटिस
एबीईओ अर्जुन सिंह क्षत्री पहले भी बराईनपारा घुठिया प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया था। तब प्रधान पाठक स्कूल में अनुपस्थित मिले थे। उनका स्कूल बंद पाया गया था। इस कारण उन्हें नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। दिलचस्प बात यह है कि यह स्कूल आदिवासी बाहुल स्कूल है। स्कूल के ८० फीसदी छात्र आदिवासी हैं।
&स्कूल में शिक्षा व्यवस्था जाएजा लेने औचक निरीक्षण किया गया, लेकिन कई स्कूलों में हालात बदतर दिखाई दी। घुठिया स्कूल का शिक्षक नशे में था। इस कारण उन्हें नोटिस दिया गया है। वहीं अन्य स्कूल के शिक्षकों को भी पढ़ाई के स्तर में सुधार करने के लिए कहा गया है- अर्जुन सिंह क्षत्री, एबीईओ, बलौदा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RFokuS
via IFTTT
0 Comments
Post a Comment