छत्तीसगढ़ के बीजापुर के तोंगगुड़ा कैम्प के बाहर नक्सली हमले में बीते शनिवार को शहीद कांस्टेबल अरविंद मिंज का पार्थिव देह पैतृक गांव जशपुर के खारिझारिया पहुंचा. गांव में सुबह से ही मातम पसरा हुआ था. गांव के लाडले अरविंद का शव जैसे ही घर पहुंचा घरवालों के सब्र का बांध टूट गया और माहौल गमगीन हो गया. शहीद के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर उच्च सम्मान देते हुए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर महादेव, एसपी शंकरलाल बघेल ने पुष्पचक्र अर्पित किया. पुलिस बल ने सशस्त्र सलामी दी.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2XYsKvD
0 Comments
Post a Comment