श्रीलंका में ईस्टर के दिन आतंकी विस्फोट से मारे गए लोगों के लिए जशपुर में ईसाई समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला. इस मौके पर सभी ने विश्व शांति के लिए धार्मिक सद्भाव बनाये रखने का संकल्प लिया. विश्व शांति के लिए निकाले गए इस कैंडल मार्च में बच्चों के साथ महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. ईसाई समुदाय के अन्य समाज के लोग जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों से होकर जय स्तम्भ चौक पर जमा हुए और श्रीलंका में मारे गए लोगों के साथ ही नक्सली हमले में शहीद अरविंद मिंज के नाम पर कैंडल जलाया गया.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2VzLsfk
0 Comments
Post a Comment