छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में सोमवार को कुछ व्यापारियों ने पुलिस के साथ ही दबंगई कर दी. सुपेला संडे मार्केट की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पहुंची ट्रैफिक पुलिस से व्यापारियों ने न सिर्फ बदसलुकी की. बल्कि नो-पार्किंग ​एरिया में खड़ी गाड़ियों को जब जब्त किया गया तो व्यापारियों ने पुलिस को ही घेर लिया और पुलिस वाहन से गाड़ियों को उतार लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. दुर्ग के ट्रैफिक एएसपी रोहित झा ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2EXJLy9