लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में कई दिलचस्प बातें देखने को मिल रही हैं. ऐसा ही एक वाक़या छत्तीसगढ़ के कवर्धा में देखने को मिला जहाँ एक दूल्हा वोट डालने क लिए गया. दूल्हे के हाथ में बाक़ायदा मेंहदी लगी हुई थी और उनकी हल्दी की रस्म भी हो चुकी है. दूल्हे का नाम अजीत बताया जा रहा है, जब उनसे पूछा गया कि शादी की इतनी व्यस्तता के बीच वो वोट डालने कैसे आए तो उन्होंने कहा कि ये भी एक त्यौहार और इसे मनाना भी ज़रूरी है. अजीत ने बताया कि उनके बाद उनकी होने वाली दुल्हन भी थोड़ी देर में वोट डालने के लिए आएंगी. अजीत ने कहा कि मैं वोट डालने की अहमियत समझता हूँ इसलिए अपनी शादी के कार्ड पर भी मैंने यही अपील की है कि पहले वोटिंग करें, फिर बरात में आएं.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी http://bit.ly/2PkHuBA
0 Comments
Post a Comment