छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में राजनीतिक दल के नेतागण जहां आम लोगों के बीच पहुंचकर उनसे लगातार अपने नाम पर मुहर लगाने की अपील कर रहे हैं, वहीं जिला निर्वाचन विभाग इन्हीं लोगों के बीच पहुंचकर लोगों को मतदान और व्यक्ति के एक-एक वोट की अहमियत के बारे में बता रही है. जिला प्रशासन बालोद के अलग-अलग इलाके में मतदाता जन जागरूकता शिविर लगाकर जनता को वोट करने की अपील कर रहा है. वहीं फोटो प्रदर्शनी और रंगोली के अलावा इस दीपोत्सव में दीए जलाकर आम लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की जा रही है. कलक्टर की किरण कौशल की मानें तो उनके द्वारा पूरे जिले में एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें कॉलेज के युवाओं से लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और अधिकारियों द्वारा जनता के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है.from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2qzx1XC
0 Comments
Post a Comment