छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बीते सोमवार को आयुर्वेद के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा का आयोजन किया गया. जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों की तरफ से ये आयोजन स्थानीय कन्या शाला में किया गया था. बता दें कि ये इनकी तीसरी वर्षगांठ थी. आयोजन का उद्देश्य लोगों में आयुर्वेद के प्रति जागरूकता और रुचि जगाना था. साथ ही निःशुल्क दवा और उपचार मुहैया कराना था. वहीं आयोजन में शामिल हुए जिला आयुर्वेदिक अधिकारी सीपी देवांगन ने बताया कि आज जहां लोगों का खान-पान और पर्यावरण प्रदूषण सेहत के लिए नुकसानदेह हो चुका है, वहीं आयुर्वेद अपनाने के बाद लोग स्वस्थ और बेहतर जीवन जी सकते हैं.

from Latest News छत्तीसगढ़ News18 हिंदी https://ift.tt/2Rxf9YE