इन दिनों PUBG भारत में वापसी को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि भारत सरकार ने इस पर बैन लगा दिया था। इसके बाद से इसकी भारत में वापसी को लेकर खबरें आ रही थीं। हाल ही कंपनी ने कंफर्म किया कि वह PUBG Mobile को जल्द ही भारत में लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि PUBG के बैन होने तक भारत में इसके 50 मिलियन यूजर्स थे।

अब PUBG Corp ने चीनी कंपनी Tencent पार्टनरशिप खत्म कर पेरेंट कंपनी Karfton के साथ डील की है। वहीं PUBG गेम्स को होस्ट करने के लिए Microsoft Azure के साथ हाथ मिलाया है। लॉन्च की खबरों के बीच PUBG Mobile India की साइट पर इसका डाउनलोड लिंक दिखाई दिया।

साइट पर दिखा डाउनलोड लिंक
बता दें कि PUBG Mobile India के कई टीजर्स जारी हो चुके हैं। साथ ही उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह गेम लॉन्च हो सकता है। MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑफिशल वेबसाइट पर कुछ यूजर्स ने PUBG Mobile India APK डाउनलोड लिंक को स्पॉट किया।

यह भी पढ़ें—PUBG की वापसी से पहले सामने आई ये अहम जानकारियां, डाटा रहेगा सुरक्षित, टीजर जारी

गूगल प्ले स्टोर का बटन भी
कई यूजर्स ने PUBG Mobile India की वेबसाइट पर एपीके डाउनलोड लिंक देखे जाने की बात कही। एपीके डाउनलोड लिंक के साथ यूजर्स ने दो बटन भी देखे जाने का दावा किया। एक बटन पर गूगल प्ले स्टोर जबकि दूसरे पर एपीके फाइल डाउनलोड का लेबल लगा था। हालांकि, इन बटन के साथ ठीक लिंक अटैच नहीं था।

pubg.png

यह हुआ क्लिक करने पर
यूजर्स ने अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इन बटन पर क्लिक करने से वे अलग-अलग PUBG Mobile पेज पर रीडायरेक्ट हो रहे थे। गूगल प्ले स्टोर के बटन पर क्लिक करते ही PUBG Mobile India Comming Soon पेज पर रीडायरेक्ट हुए। वहीं एपीके डाउनलोड बटन पर क्लिक करने से PUBG Mobile India Facebook पेज पर रीडायरेक्ट हुए।

यह भी पढ़ें—अब इस राज्य में नहीं खेल पाएंगे ऑनलाइन गैंबलिंग गेम्स, पकड़े गए तो 5000 रु का जुर्माना और 6 महीने की जेल

गेम में मिलेंगे बदलाव
इंडियन प्लेयर्स के लिए पबजी में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके इंडियन वर्जन को भारतीय गेमर्स के हिसाब से कस्टमाइज्ड किया जाएगा। इसमें इन-गेम आइट्म्स जैसे कैरेक्टर्स, क्लॉदिंग आदि को इसी हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। साथ ही यंग गेमर्स के लिए रिस्ट्रीक्शन फीचर भी दिया जाएगा। इसके अलावा पुरानी आईडी पर ही गेम चला सकेंगे, नई आईडी बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि PUBG के लिए यूजर्स को इस बार वेरिफिकेशन कराना होगा। कंपनी ने यह फैसला सिक्योरिटी को लेकर किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kSIQBK
via IFTTT